Edited By swetha,Updated: 16 Dec, 2018 12:53 PM
गांव मानूके में राजिंद्र कुमार उर्फ गोगा के कत्ल की जिम्मेदारी दविंद्र बम्बीहा ग्रुप ने ले ली है। बम्बीहा ग्रुप के एक सदस्य सुखप्रीत ने अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट डाली है। इसमें में उसने लिखा है कि 5 अप्रैल,2017 को उनके वीर सरपंच बेअंत गिल का कत्ल कर...
मोगाः गांव मानूके में राजिंद्र कुमार उर्फ गोगा के कत्ल की जिम्मेदारी दविंद्र बम्बीहा ग्रुप ने ले ली है। बम्बीहा ग्रुप के एक सदस्य सुखप्रीत ने अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट डाली है। इसमें में उसने लिखा है कि 5 अप्रैल,2017 को उनके वीर सरपंच बेअंत गिल का कत्ल कर दिया गया था। उसके बाद गोगा जेल में चला गया था।
जब वह 14 नवम्बर 2018 को बरी होकर आया तो उन्होंने उसके रिहाई के 1 माह बाद गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके साथ ही सुखप्रीत ने फेसबुक कर खुली धमकी देते लिखा है कि अगर उनके ग्रुप के किसे भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो उसका हाल भी ऐसा ही होगा। उसने लिखा कि 30 दिसम्बर को होने वाले पंचायती चुनावों में उनके साथी खड़े हैं, इसलिए विरोधी ज्यादा न उछले।
जानिए पूरा मामला
दरअसल 7 अप्रैल 2017 को मानूके में अकाली सरपंच बेअंत सिंह की बाजार में गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। उस मामले में गोगा को नामजद किया गया था। अदालत द्वारा उसे इस केस में बरी कर दिया गया था। इसी का बदला बम्बीहा ग्रुप ने लिया है।