Edited By swetha,Updated: 24 Sep, 2019 02:36 PM
हिन्दी पर बयान देकर पंजाबियों के विरोध और आलोचना का सामना कर रहे पंजाबी लोक गायक गुरदास मान पर अब शिरोमणी समिति भी एक्शन लेगी।
नाभाः हिन्दी पर बयान देकर पंजाबियों के विरोध और आलोचना का सामना कर रहे पंजाबी लोक गायक गुरदास मान पर अब शिरोमणि समिति भी एक्शन लेगी।
पंथ रत्न गुरचरन सिंह टोहड़ा के जन्मदिन पर पहुंचे जत्थेदार गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि पंजाबियत की सेवा करने वाले मान साहिब के लिए ऐसे शब्द बोलना बुरी बात है। इसके साथ ही एस.जी.पी.सी. प्रधान ने कहा कि करतारपुर कारिडोर पर पाकिस्तान द्वारा लगाई गई फीस को लेकर उन्होंने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को खत लिखा है। गौरतलब है कि पंथ रत्न गुरचरन सिंह टोहड़ा का जन्मदिन उनके गांव टोहड़ा में मनाया जा रहा है। टोहड़ा लगातार 25 साल शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान रहे हैं।