Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2017 05:54 PM
पंजाब मंत्रीमंडल ने राज्य में फसली विभिन्नता को उत्साहित करने व अलग से बागवानी यूनिवर्सिटी स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है
चंडीगढ़ः पंजाब मंत्रीमंडल ने राज्य में फसली विभिन्नता को उत्साहित करने व अलग से बागवानी यूनिवर्सिटी स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है जिससे किसानों को सब्जियां, फलों, रेश्मी कीड़े पालन, चारा और फूलों की काश्त जैसी पैदावार की ओर जोड़ कर गेहूं- धान के फसली चक्र में से बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
इस समय फलों और सब्जियों अधीन कुल रकबा तीन लाख हैक्टेयर है जो देश में इस काश्त अधीन कुल क्षेत्रफल का चार प्रतिशत है।
मंत्री मंडल ने पंजाब म्यूनिसिपल फंड एक्ट- 2006 और पंजाब म्यूनिसिपल बुनियादी ढांचा विकास फंड एक्ट- 2011 में संशोधन पर स्थानीय निकाय विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है जिससे राज्य में उत्पाद और सेवा कर बिल- 2017 लागू करने का रास्ता साफ होगा।
मंत्रीमंडल ने आई. के. गुजराल तकनीकी यूनिवर्सिटी (संशोधन) आर्डीनेंस- 2017 और महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी (संशोधन) आर्डीनेंस- 2017 को कानूनी रूप देने चालू बजट सत्र में प्रस्ताव में पेश करने की अनुमति दी है।