Edited By Vaneet,Updated: 05 Dec, 2018 06:15 PM
गांव घराचो में बीती रात एक नाबालिग लड़की द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। ...
भवानीगढ़(विकास): गांव घराचो में बीती रात एक नाबालिग लड़की द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।
इस संबन्धित चौकी इंचार्ज घराचो एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मनजोत कौर (15) निवासी घराचो ने बीते कल अपने घर में ही कोई जहरीली चीज खा ली। पता लगने पर पारिवारिक मैंबर उसको गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक लड़की के पिता के बयानों के आधार पर 174 की कार्यवाही अमल में लाई। पुलिस मुताबिक लड़की ने खुदकुशी क्यों की इसके कारणों का पता नहीं लग सका।