पड़ोसी के अपशब्दों से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान

Edited By swetha,Updated: 29 Apr, 2020 12:42 PM

girl suicide case

तरनतारन की काजीकोट गली दर्शन सिंह वाली में एक युवती ने एक युवक से परेशान होकर जान दे दी।

तरनतारन(विजय): तरनतारन की काजीकोट गली दर्शन सिंह वाली में एक युवती ने एक युवक से परेशान होकर जान दे दी। युवकी की पहचान राजविन्दर कौर पुत्री सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। युवती की माता ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला लड़का उनकी बेटी को तंग परेशान करने के साथ फोन पर अपशब्द बोलता था।

इसके चलते दोनों परिवारों ने बैठ कर लड़के को समझाया भी, परन्तु गत दिवस उसने घर की दीवार पर राजविन्दर के बारे में अपशब्द लिख दिए, जिसके चलते उसने गत रात जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या कर ली। लड़की की मां और रिश्तेदारों ने थाना सिटी में शिकायत देकर लड़के पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, घटना के बाद लड़का और उसका परिवार घर से फरार हो गया। मृतक लड़की की मां ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि लड़की की मां के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि राजविन्दर आई. टी. आई. की विद्यार्थी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!