सहेली को घर बुलाकर आशिक से करवाया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दी जान से मारने की धमकी

Edited By Vaneet,Updated: 05 Mar, 2020 03:15 PM

girl raped made pornographic video threatening to kill her

लुधियाना में काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला की तरफ से अपनी ही सहेली के साथ धोखा करने का मामले सामने आया है....

लुधियाना: लुधियाना में काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला की तरफ से अपनी ही सहेली के साथ धोखा करने का मामले सामने आया है। बताया जाता है कि महिला के आशिक ने पहले उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म किया फिर अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के लोहारा कॉलोनी इलाके में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी महिला उसकी सहेली है। कुछ समय पहले उसने आरोपी महिला से कहीं काम दिलाने की बात कही थी। विगत शुक्रवार को आरोपी महिला ने उससे कहा कि वह उसके घर में ही साफ-सफाई का काम कर दिया करे। उसके बदले में वह उसे पैसे दे दिया करेगी। 29 फरवरी की शाम को महिला ने पीडि़‍ता को फोन कर काम करवाने के लिए अपने घर बुला लिया। जब पीड़ित महिला घर में पहुंचकर काम करने लगी तो आरोपी महिला ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और चली गई। 

इसी दौरान घर में पहले से छिपे आरोपी महिला के आशिक ने उसके साथ जबरदस्ती की और अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने उसे इस घटना का जिक्र किसी से भी न करने की धमकी दी। इस संबंध में पीडि़‍ता ने किसी से कोई बात नहीं की और अपने घर चली गई। बुधवार को आरोपी महिला व उसका आशिक पीड़ित महिला के घर पहुंचे और उसे धमकियां देने लगे। आरोपियों ने पीड़ित महिला को उसका अश्लील वीडियो दिखाकर डराया व धमकाया और देह व्यापार में शामिल होने के लिए दबाव डाला। इसके बाद पीडि़‍त महिला ने थाना डाबा पहुंच आरोपी महिला तथा उसके आशिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!