लड़की की माता ने लव मैरिज से किया इंकार, लड़केे ने की आत्महत्या की कोशिश

Edited By Vaneet,Updated: 07 May, 2018 05:03 PM

girl mother refused to marry love marriage boy tried suicide

लड़के व लड़की के विवाह की लड़की के परिवारिक मैंबरों द्वारा मंजूरी न देने पर लड़के की तरफ से ...

संगरूर (विवेक सिंधवानी,गोयल): लड़के व लड़की के विवाह की लड़की के परिवारिक मैंबरों द्वारा मंजूरी न देने पर लड़के की तरफ से कोई जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश के चलते लड़की की माता विरूद्ध थाना भवानीगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

जानकारी देते हुए सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि मुदई लड़के की माता जो जिला खन्ना से सबंधित है, ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसके लड़के के गांव संजूमा थाना भवानीगढ़ के एक परिवार की लड़की के साथ प्रेम सबंध थे। लड़का-लड़की आपस में विवाह करवाने के लिए सहमत हैं व लड़की की माता विवाह में रूकावट डालते हुए मुदई के लड़के को फोन पर धमकियां देती है। जिसके चलते मुदई के लड़के ने लड़की की माता द्वारा तंग परेशान करने व विवाह में रूकावट डालने पर तंग आकर शहर भवानीगढ़ में आकर कोई जहरीली दवाई पीने के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की जो अब इलाजधीन रजिंदरा अस्पताल पटियाला में दाखिल है। पुलिस ने मुदई के बयानों के आधार पर लड़की की माता पर केस दर्ज कर अगली कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!