लड़की गायब : पीड़ित मां पुलिस चौकी के आगे रोती-बिलखती रही

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 09:52 AM

girl missing

ऊधम सिंह नगर के विवाहित जोड़े ने मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर पुलिस चौकी वर्धमान सामने धरना लगा दिया। इस दौरान पीड़ित महिला रोती बिलखती रही कि उसकी लड़की गायब है लेकिन पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही।

बठिंडा (बलविंद्र): ऊधम सिंह नगर के विवाहित जोड़े ने मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर पुलिस चौकी वर्धमान सामने धरना लगा दिया। इस दौरान पीड़ित महिला रोती बिलखती रही कि उसकी लड़की गायब है लेकिन पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही। 

क्या है मामला
पुलिस अनुसार गुरमीत कौर पत्नी सुच्चा सिंह निवासी ऊधम सिंह नगर बठिंडा ने 25 दिसम्बर 2017 को पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया था कि उसकी लड़की परमजीत कौर 24 दिसम्बर 2017 से गायब है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। जबकि शक  होने पर सतनाम सिंह निवासी ऊधम सिंह नगर के रिश्तेदारों से पूछताछ भी की गई।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पुलिस चौकी वर्धमान के मुखी हरनेक सिंह ने बताया कि गुरमीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन लड़का व लड़की बालिग हैं, जिनके द्वारा एक एफीडैविट भेजा गया है। जिसमें वे विवाह करवाने की बात कर रहे हैं। फिर भी वे एफीडैविट की सच्चाई पता करने के लिए लड़की व लड़के की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस का खर्चा पूरा नहीं कर सकी : गुरमीत कौर 
लड़की की पीड़ित मां गुरमीत कौर का कहना है कि वह बार-बार पुलिस को कह रही है कि लड़की को उसके सामने पेश किया जाए, क्योंकि हो सकता है कि उससे जबरन हस्ताक्षर करवाए गए या फिर यह हस्ताक्षर उसके हैं भी या नहीं। परमजीत कौर ऐसा कुछ नहीं कर सकती है, पुलिस सतनाम सिंह व उसके परिवार को बचाने के लिए ही मनगढ़ंत बातें कर रही है। एक बार पुलिस ने लड़की को बरामद भी कर लिया था, लेकिन उनको नहीं बताया गया बल्कि उसको उक्त के साथ ही भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि उसको हर कीमत पर अपनी लड़की चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!