Edited By Vaneet,Updated: 11 Jul, 2019 06:32 PM
पंजाब की जवानी इस समय बुरी तरह से नशे की दलदल में फंस चुकी है। आज के समय में नौजवान पीढ़ी जहां नशे का प्रयोग...
मोगा(गोपी राओके): पंजाब की जवानी इस समय बुरी तरह से नशे की दलदल में फंस चुकी है। आज के समय में नौजवान पीढ़ी जहां नशे का प्रयोग अधिकतर मात्रा में कर रही है, वहीं इसका प्रभाव लड़कियों में भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला मोगा का सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
मिली जानकारी मुताबिक मोगा की रहने वाली एक लड़की ने 12 साल की उम्र में ही नशा करना शुरू कर दिया था। अब वह अपनी नशे की आदत को छोडऩा चाहती है। इसलिए वह लड़की खुद सत्कार समिति की मदद से पुलिस के सामने पेश हुई है। उसने बताया कि उसके दोस्त ने उसे चिट्टे की आदत लगाई गई थी और वह नशा करने के लिए ब्यूटी पार्लर की नौकरी करती थी। लड़की को जब पूछा गया कि वह नशा कहां से लाती थी, तो उसने कहा कि मोगा में जगह-जगह से नशा मिलता है।