Edited By Vatika,Updated: 21 Aug, 2018 10:11 AM
देश के पहले सिख राष्ट्रपति रहे ज्ञानी जैल सिंह के बेटे जोगिंदर सिंह(82) का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार रात को देहांत हो गया। जोगिंदर सिंह पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
फरीदकोट(जगतार): देश के पहले सिख राष्ट्रपति रहे ज्ञानी जैल सिंह के बेटे जोगिंदर सिंह(82) का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार रात को देहांत हो गया। जोगिंदर सिंह पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
लुधियाना के डी.एम. सी. में भर्ती जोगिंदर सिंह ने इलाज दौरान आखिरी सांस ली। बताया जाता है कि वह लम्बे समय से अपने बेटे एस. एस. पी. विजीलैंस रुपिन्दर सिंह के साथ रह रहे थे। जोगिन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे उनके पैतृक गांव गांव सन्ध्वा में किया जाएगा ।