Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jul, 2017 04:03 AM
थाना जी.आर.पी. की पुलिस द्वारा 2016 में दर्ज किए गए मामले में भगौड़े हुए आरोपी को...
लुधियाना(विपन): थाना जी.आर.पी. की पुलिस द्वारा 2016 में दर्ज किए गए मामले में भगौड़े हुए आरोपी को कोतवाली पुलिस व पी.सी.आर. मुलाजिमों ने काबू कर जी.आर.पी. के सुपुर्द कर दिया। थाना कोतवाली के एस.एच.ओ. हरजिन्द्र सिंह भट्टी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की एक व्यक्ति जो पुलिस को किसी केस में वांछित है, इस समय लक्ष्मी सिनेमा व जगराओं पुल क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूम रहा है।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पी.सी.आर. कर्मी विजय कुमार व अन्य कर्मियों की सहायता से जगराओं पुल के निकट छापामारी कर वहां से भगौड़े आरोपी युवक को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी गुरविन्द्र सिंह निवासी शिमलापुरी बागी स्टैंड के खिलाफ थाना जी.आर.पी. में 20 जनवरी 2016 को आई.पी.सी. की धारा 323, 324, 506, 34 में मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी भगौड़ा हो गया था। अब आरोपी को जी.आर.पी. के प्रभारी करनैल सिंह के सुपुर्द कर दिया गया है।