Edited By swetha,Updated: 06 Feb, 2019 12:28 PM
सेना के पूर्व प्रमुख जनरल जे.जे. सिंह शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर से सियासी अखाड़े में उतर गए हैं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल ( टकसाली) ज्वाइन कर लिया है।
अमृतसर: सेना के पूर्व प्रमुख जनरल जे.जे. सिंह शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर से सियासी अखाड़े में उतर गए हैं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल ( टकसाली) ज्वाइन कर लिया है।निजी कारणों के चलते शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देने वाले सेना के पूर्व प्रमुख जनरल जे. जे. सिंह पहले पंजाब डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल हुए थे। पर अब उन्होंने टकसालियों का दामन थाम लिया है। अकाली दल टकसाली के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने पूर्व जनरल जे.जे. सिंह के उनके पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस दौरान जे.जे. सिंह ने कहा कि शिअद में शामिल हुए थे तो उन्हें बहुत सम्मान दिया गया था।
रास्ते से भटका अकाली दल
आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में पटियाला से कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने के बाद उन्हें शिअद ने ही हरा दिया था। इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि शिअद अपने रास्ते से भटक गया है,जिस कारण उन्होंने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया थी। देश सेवा के चलते अब वह शिरोमणि अकाली दल टकसाली में शामिल हुए हैं। पार्टी उन्हें यहां से भी चुनाव मैदान में उतारेगी वह वहां से अवश्य चुनाव लडेंगे।
अरूणाचल प्रदेश के रह चुके हैं राज्यपाल
उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे सिंह 2017 की शुरुआत में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिअद में शामिल हुए थे। उन्होंने पटियाला विधानसभा सीट से कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को भेजे गए अपने इस्तीफे में कहा था कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं।