Edited By swetha,Updated: 22 May, 2018 03:42 PM
मानसा कैंचियां चौक में नौजवान कांग्रेसी नेता की गोली मार कर हत्या की बात को दविंद्र बंबीहा ग्रुप के गैंगस्टर ने कबूल लिया है।गैंगस्टर निक्का जटाना ने अपने फेसबुक अकाऊंट में लिखा है कि सुखविंद्र का कत्ल हमने बराड़ मोगे वालों के साथ मिलकर किया है।...
मानसा: मानसा कैंचियां चौक में नौजवान कांग्रेसी नेता की गोली मार कर हत्या की बात को दविंद्र बंबीहा ग्रुप के गैंगस्टर ने कबूल लिया है।गैंगस्टर निक्का जटाना ने अपने फेसबुक अकाऊंट में लिखा है कि सुखविंद्र का कत्ल हमने बराड़ मोगे वालों के साथ मिलकर किया है। उसने हमारे भाई राजवीर राजू का कत्ल 29-5 को 3 गोलियां मारकर किया था। हमने 20-5 को दोगुनी गोलियां मारकर बदला लिया है। बाकियों को भी पता है कि वह उसके निशाने पर हैं।
जट्ट से जितना हो सका उसने अपने भाई राजू के लिए किया। उसने साथ ही लिखा है कि स्व. दविंद्र बंबीहा यारों का यार था। उसी यारी की मिसाल है दविंद्र बंबीहा ग्रुप। इससे साफ जाहिर हो गया है कि बंबीहा ग्रुप के गैंगस्टर निक्का जट्टा तथा उसके साथियों ने ही कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या की है।
अब देखना होगा कि इस कबूलनामे के बाद पंजाब पुलिस क्या कदम उठाती है। इससे पहले भी कई गैंगस्टर ऐसी वारदातों को अंजाम देकर सोशल मीडिया पर कबूलनामा कर लेते हैं। गायक परमिश वर्मा को गोली मारने वाले दिलप्रीत सिंह धाहा ने अपना आरोप कबूल लिया था,पर घटना को इतने दिन बीतने के बावजूद अब तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।