Gangster जग्गू भगवानपुरिया कोर्ट में पेश, भेजा इतने दिनों के रिमांड पर
Edited By Kamini,Updated: 03 Oct, 2022 07:49 PM
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को आज तरनतारन कोर्ट में पेश किया गया।
तरनतारन (विजय अरोड़ा) : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को आज तरनतारन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जग्गू भगवानपुरिया को 5 दिन के बटाला पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जग्गू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत 2019 का मामला दर्ज किया गया है। उसी मामले में आज उसे तरनतारन की अदालत में पेश किया गया, जहां से बटाला पुलिस ने उसको अपने साथ 5 दिन का रिमांड हासिल करके लेकर चली गई। उसकी पेशी को लेकर अदालत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here