Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2018 10:46 AM
पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत ढाहां की तबीयत गत दोपहर बिगड़ गई।मोहाली सिविल अस्पताल से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाया गया।
मोहाली(कुलदीप): पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत ढाहां की तबीयत गत दोपहर बिगड़ गई।मोहाली सिविल अस्पताल से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाया गया।
पी.जी.आई. में इलाज कराने के बाद उसे फिर सिविल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। दिलप्रीत की टांग में गोली लगी है। आज दिलप्रीत की टांग के जख्म में पस भर गई थी जिसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाकर साफ करवाया गया। फिलहाल वह मोहाली पुलिस के पास 7 दिनों के रिमांड पर चल रहा है।