परमीश वर्मा पर गोली चलाने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत की हालत गंभीर, काटनी पड़ सकती है टांग

Edited By Vaneet,Updated: 24 Aug, 2018 10:56 PM

gangster dilpreet condition worsened may fall

गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा की सेहत बिगडऩा शुरू हो गई है जिस कारण डाक्टरों ने उसकी टांग का आप्रेशन करने की सलाह दी है। सूत्रों के अनुसार पिछले...

रूपनगर(विजय): गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा की सेहत बिगडऩा शुरू हो गई है जिस कारण डाक्टरों ने उसकी टांग का आप्रेशन करने की सलाह दी है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई दिनों से दिलप्रीत बाबा की टांग में इन्फैक्शन है।

रूपनगर जेल में बंद दिलप्रीत बाबा को पुलिस द्वारा इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने बताया कि उसकी टांग में गोली लगने के बाद से इन्फैक्शन लगातार बढ़ रहा है। हालांकि दिलप्रीत की टांग काटने की बात भी की जा रही है, पर इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है।  गौरतलब है कि दिलप्रीत को चंडीगढ़ में पकडऩे के समय हुई फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली उसकी टांग में लगी थी जिसके बाद से ही वह बैड रैस्ट पर है। मोहाली पुलिस द्वारा भी उसे पेशी भुगतने के समय एम्बुलैंस द्वारा ले जाया जाता रहा है। वहीं रूपनगर पुलिस भी श्री आनंदपुर साहिब व रूपनगर अदालत में पेशी के दौरान उसे एम्बुलैंस के जरिए अदालतों में ले जाती रही है।  जानकारी के अनुसार पी.जी.आई. चंडीगढ़ में दिलप्रीत बाबा का आप्रेशन किया जाएगा तथा आप्रेशन के बाद ही उसकी हालत के बारे में कुछ कहा जा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!