Edited By Des raj,Updated: 01 Sep, 2018 10:46 PM
थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते एक गांव में 2 लोगों ने एक महिला को खेतों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस बाबत पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गुरुहरसहाय(आवला): थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते एक गांव में 2 लोगों ने एक महिला को खेतों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस बाबत पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सहायक इंस्पैक्टर गुरकंवल कौर ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि बीते दिन आरोपी हरभजन सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी गांव सवायाराय उताड़ उसे 1 अन्य व्यक्ति के साथ पकड़कर खेतों में ले गया, जहां पर उक्त दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के पश्चात उसे परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया।