Edited By swetha,Updated: 28 May, 2019 01:43 PM
पंजाब में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़तीं जा रही हैं। ताजा मामला फतेहगढ़ साहिब में सामने आया है। यहां बी.एस.सी. की छात्रा से 3 युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि लड़की का प्रेमी करमजीत और उसके 2 दोस्त हैं। उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ...
फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़तीं जा रही हैं। ताजा मामला फतेहगढ़ साहिब में सामने आया है। यहां बी.एस.सी. की छात्रा से 3 युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि लड़की का प्रेमी करमजीत और उसके 2 दोस्त हैं। उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ लड़की को अपना शिकार बनाया।
करमजीत ने पहले भी पीड़ता को बोहेश कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई थी। फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे एक बार फिर बुलाया और दोस्तों संग गैंगेरेप जैसी हरकत को अंजाम दिया। पंजाब में पिछले 2-3 दिनों से बलातकार के कई मामले सामने आ चुके हैं। जो न सिर्फ समाज के माथे पर कलंक हैं , बल्कि पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल खड़े करते हैं।