विवाह का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Edited By Vatika,Updated: 07 Feb, 2019 07:28 PM

gang rape

विवाह का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने रूपनीत सिंह, भोडू व साजन सिंह निवासी सहनेवाली के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी रूपनीत सिंह की बुआ का उनके गांव में विवाह हुआ है।

अमृतसर(संजीव): विवाह का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने रूपनीत सिंह, भोडू व साजन सिंह निवासी सहनेवाली के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी रूपनीत सिंह की बुआ का उनके गांव में विवाह हुआ है।

रूपनीत उसे मिलने के लिए अक्सर गांव आता था। इस दौरान उसके आरोपी के साथ प्रेम संबंध बन गए और उसने उसे विवाह का झांसा दिया, वह उसके झांसे में आ गई। विगत दिवस आरोपी ने उसे कहा कि शाम 7 बजे वह उसके साथ विवाह कर रहा है और उसने उसे घर से आने को मजबूर किया। जब वह घर से आ गई तो आरोपी उसे अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक बम्बी पर ले गया जहां पहले से ही उक्त दोनों आरोपी मौजूद थे। तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने उक्त दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

दोस्त की बीवी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
वहीं दोस्त की बीवी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना ब्यास की पुलिस ने लखविन्द्र सिंह लक्खा निवासी बूलेनंगल के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले 8 वर्षों से उक्त आरोपी उसके पति का दोस्त है और अक्सर उसके घर आया करता था। एक दिन आरोपी ने उसके पति की गैर हाजिरी में उसे कहा कि वह उसे प्यार करता है और उसने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!