मुख्यमंत्री अमरेन्द्र के निर्देशों पर विकास प्रोजैक्टों व सेवानिवृत्ति लाभों के लिए रिलीज हुए 575 करोड़

Edited By swetha,Updated: 15 Sep, 2018 08:36 AM

fund release

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निर्देशों पर आज पंजाब सरकार ने विभिन्न विकास प्रोजैक्टों व सेवानिवृत्ति के मुख्य लाभों के लिए 575 करोड़ रुपए की राशि रिलीज कर दी है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार ने सेवामुक्त लाभों के 15 जुलाई...

जालंधर,(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निर्देशों पर आज पंजाब सरकार ने विभिन्न विकास प्रोजैक्टों व सेवानिवृत्ति के मुख्य लाभों के लिए 575 करोड़ रुपए की राशि रिलीज कर दी है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार ने सेवामुक्त लाभों के 15 जुलाई 2018 तक के मामलों का निपटारा करने के लिए 200 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

इसी तरह स्थानीय सरकारों बारे विभाग को 150  करोड़ रुपए तथा प्रशासनिक सुधारों के लिए 50 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के अनुसार बिजली सबसिडी के लिए भी 200 करोड़  रुपए की राशि जारी कर दी गई है। प्रशासनिक सुधारों बारे विभाग को जारी किए गए फंडों के साथ आम जनता को समयबद्ध नागरिक केन्द्रीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस राशि से तुरन्त कार्य शुरू कर दिए जाने चाहिएं तथा जो कार्य पहले से चल रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा कर दिया जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!