जालंधर में ब्लैकआउट, अंधेरे भरी आंधी के बाद पंजाब के कई इलाकों में बारिश
Edited By Vaneet,Updated: 12 May, 2018 06:19 PM
शानिवार को पंजाब के कई जिलों में बादल के चलते दिन में ही रात का न...
जालंधर: पिछले कुछ दिनों से चली आ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। पंजाब के कुछ शहरों में मौसम ने करवट बदल ली है जिसके चलते पंजाब के लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम खुशनुमा और दिन में रात जैसा माहौल हो गया है। वहीं बारिश ने भी दस्तक दे दी है। इस मौसम से पंजाब के लोगों में खुशी की लहर है।
जालंधर शहर में दोपहर 3 बजे अचानक अंधेरा छा गया। सड़क पर चल रहे लोगों को गाड़ियों की लाइटो को जलाकर चलना पड़ रहा है। तेज हवाए चल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन हवाओं के चलते किसान की फसल पर भी असर पड़ सकता है। जालंधर के नजजीक पड़ते नकोदर और कपूरथला में भी ऐसे ही हालात बने हुए है।