Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2021 12:28 PM
शहर के एक युवक का उसके दोस्तों द्वारा कत्ल करने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान अर्जुनवीर सिंह ध्यानो (31) निवासी सेवक कालोनी के...........
पटियाला (बलजिंदर): शहर के एक युवक का उसके दोस्तों द्वारा कत्ल करने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान अर्जुनवीर सिंह ध्यानो (31) निवासी सेवक कालोनी के रूप में हुई है। जानाकरी के अनुसार मृतक अर्जुनवीर को उसके ही दोस्तों ने जहरीला पदार्थ खिला कर कत्ल कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने युवक के शव को नजदीक गांव लंगड़ोई में फेंक दिया था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना पसियाणा की पुलिस ने मृतक युवक के मामा कर्मजीत सिंह की शिकायत पर मुनीष कुमार पुत्र हरमिंदर सिंह निवासी बडुंगर तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक युवक के मामा ने आरोप लगाया है कि उसके भांजे के एक नहीं बल्कि 2 व्यक्ति अपने साथ ले थे, जिसका उन्होंने बाद में सामने आई वीडियो में खुलासा किया। पुलिस ने शिकायतकर्त्ता के कहने के बावजूद सिर्फ मुनीश कुमार के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज किया है।
कर्मजीत सिंह ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लोगों को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पसियाणा थाने की पुलिस खुलेआम हत्यारों को रिहा कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को हत्या वाले दिन की वीडियो नियमित रूप से दिखाई है। पुलिस ने न तो किसी की कॉल डिटेल ली और न ही उन्होंने गहराई से जांच की और केवल हमसे बेतुकी बातें करके हमें टाल दिया। हत्या में शामिल लोगों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि एस.एस.पी. से मांग की है कि जो व्यक्ति हत्या में शामिल हैं उनके खिलाफ कत्ल के मामले में नामजद कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here