Edited By swetha,Updated: 17 Jul, 2018 12:22 PM
फगवाड़ा में धोखाधड़ी के रचे गए बेहद दिलचस्प मामले में 4 आरोपी तांत्रिकों द्वारा एक भोली-भाली महिला से कथित तौर पर 3,50000 रुपए ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस थाना सिटी के एस.एच.ओ. जतिन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण संबंधी 2 आरोपी...
फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा में धोखाधड़ी के रचे गए बेहद दिलचस्प मामले में 4 आरोपी तांत्रिकों द्वारा एक भोली-भाली महिला से कथित तौर पर 3,50000 रुपए ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस थाना सिटी के एस.एच.ओ. जतिन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण संबंधी 2 आरोपी तांत्रिकों जिनकी पहचान इन्नामुदीन व सदव के रूप में है, को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इनके साथी बताए जाते 2 आरोपी तांत्रिक जो सगे भाई हैं एवं जिनकी पहचान महमूद व नवीर के रूप में है, की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
श्री सिंह ने बताया कि प्रकरण संबंधी पुलिस थाना सिटी को उक्त 4 कथित तांत्रिकों का शिकार बनी महिला कुलवीर कौर पत्नी गुरिन्द्र सिंह वासी कमल एन्क्लेव कपूरथला ने खुलासा किया कि इन्होंने उसे यह कहकर धोखाधड़ी के जाल में फंसाया कि उसके घर में करीब 22 किलो सोना गुप्त स्थान में दबा पड़ा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने इसको आधार बना उससे किस्तों में कुल 3,50000 रुपए के करीब ठग लिए। इस दौरान उसे कथित तांत्रिकों ने बताया कि यदि वह चाहती है कि उसके घर में गुप्त स्थान में दबे सोने का पता चले तो उसे 31 ऊंटों की बलि देनी पड़ेगी। आरोपियों ने उसके घर की भी कई जगह से खुदाई कर डाली लेकिन उसे आज तक कहीं से कोई सोना नहीं मिला। एस.एच.ओ. जतिन्द्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी तांत्रिक महमूद, नावीर, इन्नामुदीन व सदव के खिलाफ पुलिस थाना सिटी में द ड्रग्स एंड मैजिक रैमिडीज एक्ट 1954 के सैक्शन 5 (3), धारा-420, 406 आई.पी.सी. के तहत पुलिस के सदर्ज कर लिया गया है।