Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2017 10:19 AM
प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपए की बयाना राशि हड़पने के आरोप में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने मनप्रीत कौर व उसके पति मनिन्द्रपाल सिंह निवासी कपूर नगर सुल्तानविंड रोड के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अमृतसर(संजीव): प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपए की बयाना राशि हड़पने के आरोप में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने मनप्रीत कौर व उसके पति मनिन्द्रपाल सिंह निवासी कपूर नगर सुल्तानविंड रोड के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
सतिन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उससे अपनी जायदाद में से 216 गज का सौदा 24.50 लाख रुपए में किया था जिसके बदले में उसने आरोपियों को 4.50 लाख रुपए की बयाना राशि दी थी और रजिस्ट्री पर बाकी राशि देना तय हुई थी। आरोपियों ने न तो रजिस्ट्री करवाई और न ही उसकी बयाना राशि लौटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।