Edited By Updated: 13 Apr, 2017 07:25 AM
पुलिस ने स्टूडैंट वीजे पर यू.एस.ए. की अपेक्षा थाइलैंड भेज दिया।
भोगपुर(अरोड़ा): पुलिस ने स्टूडैंट वीजे पर यू.एस.ए. की अपेक्षा थाइलैंड भेज दिया। इस मामले में गांव भटनूरा के दम्पति समेत 4 लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरनाम सिंह पुत्र बलबीर सिंह, बख्शीश कौर पत्नी गुरनाम सिंह, (दोनों) निवासी भटनूरा लुभाणा, सतनाम सिंह पुत्र सरदार सिंह व तरुण कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरजिन्द्र सिंह पुत्र उजागर सिंह वासी कांगड़ा ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपियों ने उसके पौत्रों को यू.एस.ए. भेजने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए पर उन्होंने उनको थाईलैंड भेज दिया। आरोपियों ने भोगपुर में अपना कार्यालय खोला हुआ था।