Edited By Updated: 03 Feb, 2017 07:49 AM
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने संजीव कुमार निवासी कूचा काहन सिंह व सुनील दत्त निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने संजीव कुमार निवासी कूचा काहन सिंह व सुनील दत्त निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विकास शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा दिया। नैनजीत सिंह निवासी संधू एवेन्यू के लड़के को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 4.50 लाख, गुरदेव सिंह के लड़के को मलेशिया भेजने के नाम पर 5.50 लाख व उसके भाई को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपए की राशि ऐंठ ली। आरोपियों ने न तो पैसे वापस लौटाए और न ही उन्हें विदेश भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।