Edited By Updated: 17 Dec, 2016 02:49 PM
महिला से 18 लाख रुपए की रकम उधार में लेकर वापस न लौटाने तथा बदले में दिए गए चैक बाऊंस होने के मामले में पुलिस ने पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कपूरथला(भूषण): महिला से 18 लाख रुपए की रकम उधार में लेकर वापस न लौटाने तथा बदले में दिए गए चैक बाऊंस होने के मामले में पुलिस ने पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बलबीर कौर पत्नी कुलदीप सिंह निवासी बनवे थाना सदर कपूरथला ने एस.एस.पी. राजिंद्र सिंह को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति पुलिस कर्मचारी है। वह परिवार सहित थाना सदर कपूरथला के पुलिस क्वार्टरों में रहती है। उसके पड़ोस में ही पंजाब पुलिस में ए.एस.आई. के पद पर तैनात बलदेव सिंह पुत्र शिंगारा सिंह रहता था जिसके साथ उसके परिवार की काफी नजदीकियां थीं। बलदेव सिंह ने उसे कहा कि उसको पैसों की जरूरत है जिस पर उसने अपने रिश्तेदार हरपिंद्र सिंह पुत्र सोहन से 10 नवम्बर 2012 को 7 लाख रुपए उधार लेकर ए.एस.आई. बलदेव सिंह को दे दिए।
बलदेव सिंह ने फिर पैसे मांगे व उसने 7 अप्रैल 2014 को 5 लाख रुपए की रकम अपने किसी रिश्तेदार से उधार लेकर दी। उसने वर्ष 2015 में 5 लाख रुपए और अपने किसी रिश्तेदार से लेकर दिए। उक्त पैसों से बलदेव सिंह ने दशमेश कालोनी में मकान खरीद लिया तथा वह परिवार सहित चला गया। उसने व उसकी पत्नी ने उसे 1 जून 2016 को 10 लाख तथा 8 जून 2016 को 8 लाख रुपए के 2 बैंक चैक दे दिए जो बैंक में लगाने पर बाऊंस हो गए। कुछ दिनों बाद ही बलदेव सिंह की पत्नी की मौत हो गई। कुछ दिनों के बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो बलदेव सिंह ने रकम देने से साफ इंकार कर दिया। एस.एस.पी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.पी. बहादुर सिंह को जांच के आदेश दिए जिस दौरान ए.एस.आई. बलदेव सिंह के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए।जांच में पाया गया कि ए.एस.आई. बलदेव सिंह ने जान-बूझकर बलबीर कौर से 18 लाख रुपए की रकम लेकर धोखाधड़ी की है तथा बैंक में रकम न होने के बावजूद उसे चैक दिया। जांच के आधार पर थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने ए.एस.आई. बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।