शादी की साजिश रचकर लड़की वालों ने लड़के के साथ मारी ठगी, हैरान करने वाला है मामला

Edited By Vatika,Updated: 27 Jan, 2025 04:24 PM

fraud case

इस संबंध में थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गुरुहरसहाय: गुरुहरसहाय में शादी की साजिश रचकर एक लड़के के साथ लड़की वालों द्वारा ठगी मारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

सहायक थानेदार महेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन/यू.आई.डी. नंबर 436428 के माध्यम से गुरप्रीत सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी नजदीक चुंगी ने बताया कि उसकी शादी गुरप्रीत कौर के साथ 19 मार्च 2024 को हुई थी। उसके परिवार ने शादी पर काफी पैसा खर्च किया और शादी के 10 दिन बाद आरोपी मदन सिंह निवासी रेलवे कॉलोनी जलालाबाद सुनीता रानी पत्नी कुलवंत सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह पुत्र अनैब सिंह निवासी गांव किकर खेड़ा, तहसील अबोहर जिला फाजिल्का द्वारा साजिश रचकर लड़की गुरप्रीक कौर को लेने आए और अबोहर में अपने खिलाफ कोई केस चलता होने के कारण उनसे धोखे से पैसे और गहने ले गए। इसके बाद ना लड़की को भेजा और ना ही उसके पैसे और गहने वापिस किए। 

इस पर उसे एहसास हुआ कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!