Edited By Des raj,Updated: 23 Sep, 2018 06:57 PM
लुधियाना- जालंधर हाईवे पर आज चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार जाम लगने से लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। तकरीबन एक घंटे तक यह जाम लगा रहा, हालांकि ट्रैफिक...
जालंधर: लुधियाना- जालंधर हाईवे पर आज चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार जाम लगने से लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। तकरीबन एक घंटे तक यह जाम लगा रहा, हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए पूरी मशक्कत की, पर जाम इतना लंबा था कि इसे हटाते-हटाते एक घंटे का समय लग गया। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण यह जाम लगा।