Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 12:11 PM
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश इंचार्ज डा. मेघराज सिंह की ओर से यहां पार्टी के टावर एन्क्लेव स्थित प्रदेश कार्यालय में साहिब कांशीराम भवन का नींव पत्थर रखा गया।
जालंधर (महेश): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश इंचार्ज डा. मेघराज सिंह की ओर से यहां पार्टी के टावर एन्क्लेव स्थित प्रदेश कार्यालय में साहिब कांशीराम भवन का नींव पत्थर रखा गया।
इस मौके पर प्रदेश को-आर्डीनेटर रणधीर सिंह बैनीवाल व प्रदेश प्रधान रशपाल सिंह राजू विशेष तौर पर मौजूद थे। इन नेताओं ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व वर्करों को इस कार्य के लिए बधाई दी। बसपा प्रदेश इंचार्ज डा. मेघराज सिंह ने कहा कि इस भवन को 9 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और बसपा की कोशिश है कि पार्टी संस्थापक साहिब कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्तूबर पर आयोजन इसी भवन में करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि बसपा की ओर से हाईटैक भवन यहां बनाया जा रहा है, जिसमें पार्टी से संबंधित कांफ्रैंस की जाएंगी और वर्करों को मल्टीमीडिया के जरिए पार्टी की विचारधारा व नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। डा. मेघराज ने कहा कि इसमें करीब 400 वर्करों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पार्टी के वर्करों की ओर से फंड मुहैया करवाए जाने व उनके सहयोग से ही इस भवन का निर्माण करवाया जा रहा है।