Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jun, 2017 11:41 AM
छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने हेतु मजबूर करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस द्वारा केस लिया गया। पुलिस को छात्रा ने बताया कि रूबी मसीह पुत्र कुक्की बादशाह निवासी गांव मसानियां उसे रोज तंग-परेशान करता था और उससे शारीरिक संबंध बनाने हेतु मजबूर करता था।
बटाला(बेरी): छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने हेतु मजबूर करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस द्वारा केस लिया गया। पुलिस को छात्रा ने बताया कि रूबी मसीह पुत्र कुक्की बादशाह निवासी गांव मसानियां उसे रोज तंग-परेशान करता था और उससे शारीरिक संबंध बनाने हेतु मजबूर करता था।
छात्रा अनुसार जब वह 4 दिन पहले स्कूल से वापस लौट रही थी तो रूबी मसीह ने उसका रास्ता रोकते हुए उसे पायलें दीं जिसके बाद उसने घर आकर सब कुछ बता दिया। उक्त मामले संबंधी ए.एस.आई. बिन्दू कुमारी ने कार्रवाई करते हुए थाना सेखवां में छात्रा के बयानों के आधार पर युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।