Edited By Updated: 08 Dec, 2016 12:03 PM
सर्द ऋतु शुरू होते ही इसका असर रेल,हवाई तथा सड़क यातायात पर पड़ने लगा है। घने कोहरे के कारण कई राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय फ्लाइटें रद्द की जा रही है। वहीं कोहरे के कारण अमृतसर आने वाले फ्लाइटें समय पर नहीं पहुंच रही हैं।
अमृतसर(इंद्रजीत):सर्द ऋतु शुरू होते ही इसका असर रेल,हवाई तथा सड़क यातायात पर पड़ने लगा है। घने कोहरे के कारण कई राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय फ्लाइटें रद्द की जा रही है। वहीं कोहरे के कारण अमृतसर आने वाले फ्लाइटें समय पर नहीं पहुंच रही हैं।
वीरवार को कोहरे के चलते अमृतसर से न तो किसी फ्लाइट ने उड़ान भरी नही कोई फ्लाइट यहां पहुंची। यही हाल दिल्ली एयरपोर्ट की है। कोहरे के कारण उड़ानों का संचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।