Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2019 12:42 PM
पंजाब में इस समय भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। इसी बीच एक बच्ची ने जन्म लिया है, जिसका नाम फ्लड बेबी रखा गया है।
जालंधर /लोहियां खास (सोनू): पंजाब में इस समय भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं इसी बीच एक बच्ची ने जन्म लिया है, जिसका नाम फ्लड बेबी रखा गया है।
स्वास्थ्य केंद्र में गांव नसीरपुर के रहने वाले स्वर्न सिंह की पत्नी गीता रानी ने बाढ़ के समय बच्चे को जन्म दिया। दरअसल जिस समय सतलुज का बांध टूटा था, गीता की सेहत भी खराब हो गई थी। गांव में पानी भरने से पहले ही उसे डाक्टर के पास पहुंचाया गया, जहां उसने बेटे को जन्म दिया।
पूरा गांव अब तक पानी में डूब हुआ, जिस कारण गीता अपने बच्चे को ले कर रिश्तेदार के घर में है।