Edited By Updated: 25 Feb, 2017 11:06 AM
अक्सर सुनने में आता है कि मौसम की खराबी या तकनीकी कारणों से फ्लाइट लेट हो जाती है, परन्तु ऐसा कभी नहीं सुना कि फ्लाइट निर्धारित समय से पहले ही रवाना हो गई है।
जालंधर (विनीत): अक्सर सुनने में आता है कि मौसम की खराबी या तकनीकी कारणों से फ्लाइट लेट हो जाती है, परन्तु ऐसा कभी नहीं सुना कि फ्लाइट निर्धारित समय से पहले ही रवाना हो गई है।ऐसा ही एक मामला गत 22 फरवरी को देखने को मिला, जिसके तहत स्पाइस जैट की फ्लाइट एस.जी. 415 अमृतसर से मुंबई के लिए दोपहर 2.35 बजे रवाना होनी थी, परन्तु वह फ्लाइट 2.20 पर ही रवाना हो गई। यह जानकारी देते हुए संजय ग्रुप आफ कंपनीज के संस्थापक शिहान संजय गोकल ने बताया कि जब वह अमृतसर एयरपोर्ट की ओर जालंधर से जा रहे थे, तभी रास्ते में 11.20 बजे उन्हें फ्लाइट जल्दी चलने की सूचना एस.एम.एस. के जरिए दी गई, जिससे वह काफी परेशान हो गए।