Edited By Suraj Thakur,Updated: 08 Jan, 2019 01:40 PM
चंडीगढ़ हवाईअड्डे से हजूर साहिब नांदेड़ के लिये पहली फ्लाइट आज मंगलवार को सिखों का जत्था लेकर रवाना हो गई। एयर इंडिया की एबी 320 फ्लाइट हफ्ते में दो दिन मंगलवार और बुधवार को इस रूट पर ऑपरेट होगी।
चंडीगढ़:नए साल पर एयर इंडिया सिख संगत को शानदार तोहफा दिया है। ट्राईसिटी में सिख समुदाय की संख्या को देखते हुए एअर इंडिया ने आज मंगलवार को चंडीगढ़ से हजूर साहिब नांदेड़ के लिए फ्लाइट शुरू कर दी है। एयर इंडिया की एबी 320 फ्लाइट हफ्ते में दो दिन मंगलवार और बुधवार को इस रूट पर ऑपरेट होगी।
ये रहेगा शैड्यूल...
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हजूर साहिब नांदेड़ के लिए पहली फ्लाइट सिखों का जत्था लेकर रवाना हो गई। चंडीगढ़ से फ्लाइट सुबह 9.10 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11.30 बजे नांदेड़ में लैंड करेगी। वहीं, नांदेड़ साहिब से यह फ्लाइट दोपहर 12.05 उड़ान भरेगी और दोपहर 2.20 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इस फ्लाइट से आने जाने का खर्चा करीब 12 हजार रुपए है। गौरतलब है कि दिल्ली, मुंबई और अमृतसर से तो पहले ही हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी फ्लाइटें जा रही हैं। अब चंडीगढ़ से फ्लाइट शुरू होने से पंजाब के साथ-साथ हिमाचल व हरियाणा के श्रद्धालु चंडीगढ़ से सीधे नांदेड़ साहिब पहुंच सकेंगे।