Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 06:04 PM
बैंक की कैश वैन को लूटने की योजना बना रहे लूट खोह करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करके लुटेरों से 2 पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस, 2 दातर, 1 किरपान बरामद किया है। गिरोह का मुखिया पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। ....
नवांशहर(त्रिपाठी): बैंक की कैश वैन को लूटने की योजना बना रहे लूट खोह करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करके लुटेरों से 2 पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस, 2 दातर, 1 किरपान बरामद किया है। गिरोह का मुखिया पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।
जानकारी देते हुए एस.पी.(डी) मनिन्दर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी.के दिशा निर्देशों के तहत सी.आई.ए.स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिन्दर चांद की पुलिस पार्टी ने बलाचौर के भुलेखा चौक पर विशेष पुलिस नाका लगाया हुआ था। पुलिस के मुखवर विशेष से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लूट खोह की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे लूट खोह गिरोह के सदस्य मिथलेश कुमार उर्फ मि_ मूल निवासी बिहार, नंदिश पुत्र कशमीरी लाल निवासी बलाचौर, प्रलभजोत सिंह उर्फ लवली पुत्र जगतार सिंह निवासी महिरमपुर (नवांशहर), मलकीत सिंह उर्फ गांधी पुत्र साध सिंह निवासी रोपड़ तथा रामपाल उर्फ बंटी पुत्र अर्जन सिंह को गिरफ्तार करके पुलिस ने 315 बोर के 2 पिस्तौल, 8 जीवित कारतूस, 2 दातर, किरपाण तथा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह का मुखिया जगदीश सिंह उर्फ दीशा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गिरोह में लूट खोह की वारदातों को अंजाम देने में भारतीय फौज का एक सिपाही भी शामिल है जिसे उसके ड्यूटी स्थल से जल्द गिरफ्तार करके लाया जाएगा। एस.पी. मनिन्दर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त गिरोह बैंक की कैश वैन को निशाना बनाने की फिराक में थे कि गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिए गए। इस अवसर पर डी.एस.पी.हरविन्दर सिंह तथा सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिन्दर चांद भी उपस्थित थे।
गिरोह के मुखिया जगदीश उर्फ दीशा पर दर्ज मामले
एस.पी.ने बताया कि मुखिया दीशा पर थाना सदर नकोदर, सदर जालंधर, नवांग्रा तथा कुराली जिला मोहाली में लूटखोह, चोरी, बालात्कार तथा धोखाधड़ी के मामले दर्ज है तथा उक्त मामलों में मौजूदा समय में वह परोल पर जेल से बाहर आया हुआ है।
प्रलभजोत सिंह पर दर्ज मामले
गिरोह के सदस्य प्रलभजोत सिंह पर थाना नूरपुर बेदी में असला एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।