Edited By Vaneet,Updated: 22 Sep, 2020 11:22 AM
सरहदी गांव मलका आबादी वलटोहा में विवाह करवाने का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने ...
वलटोहा(गुरमीत): सरहदी गांव मलका आबादी वलटोहा में विवाह करवाने का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने और 10 तोले सोने के गहने हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्धित पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर दोषी खिलाफ केस दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में पीड़िता ने बताया कि उसका पिता गांव का पूर्व सरपंच है। गांव का ही राजबीर सिंह नामक नौजवान हमारे पास बतौर चालक के तौर पर काम करता था, जिसने उसे अपने चंगुल में फंसा लिया और धमकी दी कि यदि मैंने उसके साथ विवाह नहीं करवाया तो वह मेरे पिता तथा भाईयों को जान से मरवा देगा। इसके बाद दोषी के कहने पर मैंने उसे 10 तोले सोने के गहने अपने घर से निकाल कर दे दिए और 6 अगस्त को उक्त आरोपी मुझे विवाह करवाने के बहाने अपनी कार में बिठाकर अमृतसर ले गया, जहां होटल में लेजाकर उसने मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और फिर वापिस उसे घर छोड़ दिया और विवाह भी नहीं करवाया, बल्कि जान से मारने की धमकी दी।
इसकी शिकायत उसने पुलिस को कर दी। इस सम्बन्धित ए.एस.आई. बलविन्दर कौर ने बताया कि लड़की के बयानों पर राजबीर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी मलका आबादी वलटोहा खिलाफ मुकदमा नंबर 119 धारा 376/506 आई.पी.सी. अधीन केस दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।