छुट्टी पर आए फौजी पर तेजधार हथियारों से हमला, चलाई गोली

Edited By Mohit,Updated: 07 Jul, 2019 04:48 PM

firozpur hindi news

पुरानी रंजिश को लेकर छुट्टी पर आए एक फौजी को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट डाला और उस पर गोली चलाई। फौजी गुरमीत सिंह को गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शनिवार गांव खलचियां जदीद की है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): पुरानी रंजिश को लेकर छुट्टी पर आए एक फौजी को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट डाला और उस पर गोली चलाई। फौजी गुरमीत सिंह को गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शनिवार गांव खलचियां जदीद की है। 

पुलिस को दिए बयानों में गुरमीत सिंह ने बताया कि वह आर्मी में नौकरी करता है और छुट्टी पर आया हुआ है। शनिवार जब वह किसी काम के लिए फिरोजपुर जा रहा था तो उससे पुरानी रंजिश रखने वाले संदीप सिंह उर्फ बिल्ला एवं उसके अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मार देने की नीयत से उस पर फॉयर किए। थाना सदर के एएसआई जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और आमर्ज एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!