Edited By Tania pathak,Updated: 14 Mar, 2021 04:35 PM
जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में गोली कांड के बाद डॉक्टर में काफी रोष है।
अमृतसर (दलजीत शर्मा): जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में गोली कांड के बाद डॉक्टर में काफी रोष है। पीसीएमएस डॉक्टर एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए जिले अमृतसर में हड़ताल कर दी है। एसोसिएशन के राज्य प्रधान गगनदीप सिंह तथा डॉ सतनाम सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन डॉक्टरों पर अत्याचार संबंधी घटनाएं बढ़ रही हैं। जिले के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं तथा अनिश्चित समय के लिए मेडिकल लीगल का कार्य नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पूरे पंजाब में सुबह 9:00 से 12:00 तक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।