अज्ञात व्यक्तियों ने विशाल मेगा मार्ट में चलाई गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल
Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Mar, 2021 06:47 PM
स्थानीय शहर में एस.एस.पी. रेजिडेंस के बिल्कुल सामने विशाल मेगा मार्ट में अभी कुछ देर पहले मामूली तकरार के बाद फायरिंग होने......
तरनतारन(रमन): स्थानीय शहर में एस.एस.पी. रेजिडेंस के बिल्कुल सामने विशाल मेगा मार्ट में अभी कुछ देर पहले मामूली तकरार के बाद फायरिंग होने का भी समाचार प्राप्त हुआ है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शोरूम के शीशे भी तोड़ दिए गए।
शहर के बीचो-बीच मौजूद इस शोरूम के सामने हुई इस गुंडागर्दी और फायरिंग को देखते हुए शहरवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सुच्चा सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेते हुए आरोपियों की छापेमारी शुरू कर दी है।