गोलियों से दहला पंजाब का ये इलाका, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2024 01:49 PM

firing in punjab

जंडियाला गुरु के नजदीकी गांव धराड़ में गोलियां चलने का मामला सामने आया है।

जंडियाला : जंडियाला गुरु के नजदीकी गांव धराड़ में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने एक घर के अंदर घुस कर अंधाधुंध गोलियां चला दी। घर में मौजूद महिला ने छिप कर अपनी जान बचाई। पीड़ित महिला शरणजीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह निवासी गांव धराड़ ने बताया कि वह और उसकी रिश्तेदार बच्चे सहित घर में अकेली थी। रात करीब 8 बजे गांधी नाम के व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर 12-13 व्यक्ति सवार होकर उसके घर आ गए। आरोपियों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थी। उन्होंने उसके घर की तोड़फोड़ की और गोलियां चलाई। इस दौरीन उन्होंने छिप कर अपनी जान बचाई। इस घटना से सनसनी फैल गई।     

रंजिश का कारण यह था कि दोपहर 2 बते के करीब उसका लड़का शालू मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। धराड़ पेट्रोल पंप से थोड़ा पीछे आकर आरोपी ने उससे मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इसके चलते उसके घर पर हमला किया गया है। पीड़ित द्वारा इस संबंध में जंडियाला पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!