Edited By swetha,Updated: 16 May, 2018 11:14 AM
शादी समारोह में हवाई फायरिंग कर रहा यह शख्स सरहिंद के वार्ड नंबर 10 से कांग्रेसी पार्षद गुरप्रीत सिंह लाली है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विधायक कुलजीत सिंह नागरा का करीबी माना जाता कांग्रेसी नेता लाली हवाई फायर करता नजर आ रहा है।...
पटियालाःशादी समारोह में हवाई फायरिंग कर रहा यह शख्स सरहिंद के वार्ड नंबर 10 से कांग्रेसी पार्षद गुरप्रीत सिंह लाली है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विधायक कुलजीत सिंह नागरा का करीबी माना जाता कांग्रेसी नेता लाली हवाई फायर करता नजर आ रहा है। उसको कुछ लोग रोकते भी दिखाई दे रहे है। उक्त मामला पुलिस के ध्यान में है और अधिकारी जांच करके बनती कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल होने के बाद सरहिंद नगर कौंसिल प्रधान और भाजपा नेता ने भी इसकी निंदा की है। भाजपा नेता का कहना है कि कानून तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। पंजाब सरकार मैरिज पैलेसों में समारोह के दौरान हथियार लिजाने पर पाबंदी लगा चुकी है। यहां तक कि गानों में हथियारों की नुमायश को लेकर भी सरकार काफी गंभीर है। अगर सरकार के नेता ही कानून को ता पर रखकर कानून की धज्जियां उडाएंगे तो आम जनता को कानून की पालना का पाठ क्या पढ़ाया जाएगा?