Edited By Updated: 20 Apr, 2017 03:09 PM
काहनूवान बाईपास नजदीक गुरुवार दोपहर कार सवार नौजवानों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी।
गुरदासपुर (दीपक): काहनूवान बाईपास नजदीक गुरुवार दोपहर कार सवार नौजवानों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान 2 नौजवानों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य नौजवान घायल गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सूत्रों अनुसार कार में 5 नौजवान सवार थे और जैसे ही उक्त नौजवान गुरदासपुर से काहनूवान रोड पर पहुंचे तो अज्ञात हमलावरों ने कार को रोक कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान हरप्रीत सिंह सूबेदार और सुखचैन सिंह जट्टा की मौत हो गई जबकि 2 नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 1 नौजवान को हमलावर अगवा करके ले गए है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर दी गई है।