फतेहगढ़ चूड़ियां में चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2026 02:20 PM

firing in gurdaspur

फतेहगढ़ चूड़ियां शहर में उस समय दहशत फैल गई, जब दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर

गुरदासपुर/फतेहगढ़ चूड़ियां(हरजिंदर सिंह गोराया): फतेहगढ़ चूड़ियां शहर में उस समय दहशत फैल गई, जब दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल हुए अमरजीत सिंह को गंभीर हालत में पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, अमरजीत सिंह वार्ड नंबर-5 के कांग्रेस पार्षद रणजीत सिंह के चाचा हैं। वह स्टेशन रोड से अजनाला रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में एक गोली उनके कंधे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ललित कुमार और थाना प्रभारी गुरिंदर सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर काउंसिल के प्रधान कुलविंदर सिंह लाली और घायल के भतीजे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह अपने काम से जा रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें रोककर फायरिंग कर दी। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!