जालंधर में हाई सिक्योरिटी दरमियान चली गोलियां

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Apr, 2020 12:12 PM

firing during high security in jalandhar

भारगो कैंप में शनिवार देर रात गोली चलने से दहशत का माहौल बन गया। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ लेकिन पुलिस ने डॉक्टर सहित तीन लोगों को हिरासत.....

जालंधर(वरुण): भारगो कैंप में शनिवार देर रात गोली चलने से दहशत का माहौल बन गया। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ लेकिन पुलिस ने डॉक्टर सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

PunjabKesari, firing during high security in Jalandhar

जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. परमिन्दर सिंह भंडाल ने बताया कि डॉक्टर होने का दावा करने वाले अश्वनी कुमार ने उन्हें सूचना दी कि वह पीर बोदला बाजार में खुद का क्लीनिक चलाते हैं। रात को जब खाना खाने के बाद वह सैर करने निकले तो घर के बाहर ठहरे लोगों को उसने यहां खडे होने का कारण पूछा तो उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया। अश्वनी कुमार ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसका लाइसैंसी रिवाल्वर छीनकर 2-3 फायर कर दिए। डॉक्टर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं वह इलाके के ही रहने वाले रमन‌ और प्रिंस हैं।

ए.डी.सी.पी. भंडाल ने कहा कि जिन लोगों पर हवाई फायर करने के आरोप लगे हैं, उन दोनों ने बयानों में कहा कि डॉक्टर अश्वनी कुमार ने उन दोनों की पत्नियोँ पर कुछ ऐतराजयोग्य कमैंट किए थे, जिसका विरोध करने पर जब उन्होंने अश्वनी कुमार को रोका तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया और इसी दौरान उन्होंने हवाई फायर भी किए। ए.डी.सी.पी. भंडाल ने कहा कि दोनों पक्ष कर्फ्यू दौरान घर से बाहर थे, जिस कारण धारा 144 के इलावा औरतों से छेड़छाड़ और अन्य कई धाराओं के अधीन कानूनी कार्यवाही की जा रही है। थाना भारगो कैंप की पुलिस ने अश्वनी कुमार सहित रमन‌ और प्रिंस को देर रात हिरासत में ले लिया था। पुलिस तीनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!