नाके पर बाइक सवार से मांगे कागजात, तो पुलिसकर्मी को मार दी गोली

Edited By swetha,Updated: 08 Oct, 2018 05:50 PM

डी.एम.सी. अस्पताल के बाहर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध प्लसर सवार व्यक्ति पुलिस कर्मचारी को गोली मारकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार डी.एम.सी. अस्पताल के बाहर पुलिस ने विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बिना नंबर के प्लसर मोटरसाइकिल सवार को रूकने का...

लुधियाना(ऋषि):डी.एम.सी. अस्पताल के बाहर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध प्लसर सवार व्यक्ति पुलिस कर्मचारी को गोली मारकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार डी.एम.सी. अस्पताल के बाहर पुलिस ने विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बिना नंबर के प्लसर मोटरसाइकिल सवार को रूकने का इशारा कर कागजात दिखाने को कहा तो वह वहां से भागने लगा।

PunjabKesariउसे पुलिस कर्मी दंविद्र सिंह ने काबू कर लिया। पर मोटरसाइकिल सवार पुलिस कर्मी को गोली मारकर फरार होने में कामयाब हो गया। गोली पुलिस कर्मी की दाहिने जांघ में लगी। घायल को उपचार हेतु डी.एम.सी.अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर डिप्टी कमिशनर सुखचैन सिंह तथा अन्य टीमें जांच के लिए पहुंच गई हैं। सी.सी.टी.वी. फुटेज में मिली आरोपी की फोटो के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।  

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!