Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 08:09 AM
शहर में सुबह के समय पुरानी गौशाला रोड पर एक महिला अकाली नेता के बेटे को गोली मारकर अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल लड़के की माता चरनजीत कौर जो कि अकाली दल की सरगर्म नेता है और दादा सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह...
लहरागागा (जिन्दल,गर्ग): शहर में सुबह के समय पुरानी गौशाला रोड पर एक महिला अकाली नेता के बेटे को गोली मारकर अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल लड़के की माता चरनजीत कौर जो कि अकाली दल की सरगर्म नेता है और दादा सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह गौशाला के सामने बाजार में खड़ा था तो एक गाड़ी में कुछ अज्ञात व्यक्ति आए व उन्होंने गुरदीप सिंह पर गोलियां चलाईं।
एक गोली गुरदीप सिंह की टांग में लगी जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और घायल अपनी जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गया। घायल नौजवान को सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक सहायता देकर हालत गंभीर होने के कारण उसे संगरूर रैफर कर दिया। लड़के की माता ने बताया कि गुरदीप सिंह की बीते दिन एक विवाह समारोह में किसी के साथ तकरार हुई थी, उनको शक है कि हमलावर वही व्यक्ति हो सकते हैं। इस घटना का पता लगते ही थाना सिटी की पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जानकारी प्राप्त की। थाना इंचार्ज धर्मवीर चौधरी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बनती कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।