दिन-दिहाड़े खरड़ में फिरोजपुर के युवक पर बरसाई गोलियां, मौत

Edited By Vatika,Updated: 08 Nov, 2019 11:12 AM

firing a firozpur man

खरड़ के भीड़भाड़ वाले इलाके सिविल अस्पताल से दर्पण सिटी को जाती सड़क पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मारकर इंद्रजीत सिंह उर्फ गोरी निवासी फिरोजपुर (27) की हत्या कर दी।

खरड़ (शशि/रणबीर): खरड़ के भीड़भाड़ वाले इलाके सिविल अस्पताल से दर्पण सिटी को जाती सड़क पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मारकर इंद्रजीत सिंह उर्फ गोरी निवासी फिरोजपुर (27) की हत्या कर दी। 

मृतक 2 दिन पहले ही खरड़ से अपने दोस्त के पास दर्पण सिटी में आया था और ये दोनों दोस्त कल घूमने चंडीगढ़ गए थे। आज दोपहर 2 बजे के करीब जब मृतक अपने 2 दोस्तों के साथ बाइक पर जा रहा था तभी दर्पण सिटी से सिविल अस्पताल को जाती सड़क पर उन्होंने बाइक रोक ली। इसी दौरान वहां 2 युवक आए जिनके हाथों में पिस्टल थे और उन्होंने इंद्रजीत पर एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। उसको सिविल अस्पताल खरड़ लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। वारदात के पश्चात हमलावर वहां खड़ी सफेद रंग की कार में फरार हो गए। मोहाली एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल व खरड़ के डी.एस.पी. इंद्रजीत सिंह लंग मौके पर पहुंचे।

एस.एस.पी. चाहल ने बताया कि लगता है कि यह कत्ल इनकी पुरानी फिरोजपुर की रंजिश के चलते हुआ है। पुलिस के अनुसार वहां लगे हुए सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। खरड़ सिटी थाने के एस.एच.ओ. भगवंत सिंह ने बताया कि पुलिस उसके 2 दोस्तों से पूछताछ कर रही है। उनके बयानों पर ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वहां 2 दर्जन से अधिक खाली रौंद कब्जे में लिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!