Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 01:27 PM
थाना सदर के गांव सलेमपुर मसंदां से गांव तल्हण (देहाती थाना पतारा) को जाते मार्ग में आते खेतों में शनिवार दोपहर को करीब 2 बजे पराली को सरेआम आग लगाते हुए एक खेत मजदूर को देखा गया और उसे पंजाब केसरी के फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
जालंधर(महेश): थाना सदर के गांव सलेमपुर मसंदां से गांव तल्हण (देहाती थाना पतारा) को जाते मार्ग में आते खेतों में शनिवार दोपहर को करीब 2 बजे पराली को सरेआम आग लगाते हुए एक खेत मजदूर को देखा गया और उसे पंजाब केसरी के फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। उसके पास जाकर भी फोटो खींची लेकिन उसकी सेहत पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं था। उसका नाम और पता भी जानने की कोशिश की लेकिन उसने बताने से इंकार कर दिया। जिस तरह वह बेखौफ होकर आग लगा रहा था, उससे साफ लगता था कि लोगों पर सरकार व जिला प्रशासन के आदेशों का कोई असर नहीं हो रहा है।
देखते ही देखते उसने पूरे खेत को आग लगा दी। मौसम साफ होने के कारण कुछ ही मिनटों में आग फैलनी शुरू हो गई। वहां से निकलने वाले लोग धुएं का शिकार हो रहे थे और सरकार व प्रशासन को यह कहकर कोस रहे थे कि पराली को आग न लगाने को लेकर नियम बनाने का तो तभी फायदा है अगर कोई उस पर अमल भी करे। ऐसे हालात में प्रदूषण से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है।