Edited By Updated: 30 Mar, 2017 08:53 AM
गोबिंद नगरी में आज सुबह एक घर में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलैंडर में आग लग गई।
जलालाबाद(गुलशन): गोबिंद नगरी में आज सुबह एक घर में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलैंडर में आग लग गई। आग लगने की घटना के दौरान परिवार द्वारा पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया व पुलिस ने भी मुस्तैदी का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया।
जानकारी देते हुए नगर थाना के सहायक सब-इंस्पैक्टर भजन सिंह ने बताया कि गोबिंद नगरी निवासी गुरमीत सिंह का परिवार जैसे ही चाय बनाने लगा तो अचानक गैस सिलैंडर को आग लग गई। गुरमीत सिंह के परिवार ने हौसला दिखाते हुए पुलिस प्रशासन को सूचित किया जिसके बाद वह मौके पर पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। घटना के दौरान गली निवासियों ने डेरा सच्चा सौदा के दमकल विभाग को सूचित किया जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पड़ोसियों व परिवार की सहायता से मिलकर आग पर जल्द ही काबू पा लिया जिस कारण बड़ा नुक्सान होने से बचाव हो गया।